Mera Priya Varsha Rutu essay in Hindi language हमारे जीवन में सभी ऋतुओं का महत्व है, लेकिन सबसे अधिक महत्व वर्षा ऋतु का है| जिसके कारण पृथ्वी की संपूर्ण जीवन प्रणाली चलती है| लेकिन कभी-कभी अत्यधिक वर्षा के कारण कुछ हानि भी हो जाती है| लेकिन इसके पृथ्वीवासीयो के लिए मानव- पशू-पक्षी, जीवजंतू के लिए वर्षा बहुती आवश्यक है|
वर्षा ऋतु सभी ऋतु में सबसे अच्छे ऋतु मानी जाती है| जब भी वर्षा आती है तब धरती का कण कण उमंग से प्रफुल्लित हो उठता है| जब धरती पर प्रचंड गर्मी के बाद मानसून की पहली बारिश होती है| तो धरती से सोंधी सोंधी खुशबू आती है जिसके आगे दुनिया का सबसे खुशबूदार अत्तर भी कम पड़ता है|
हमारा देश गर्म प्रांतीय क्षेत्र में आता है इसलिए यहां पर सबसे अधिक गर्मी पड़ती है| नदियों में पानी का अभाव है इसलिए पानी की उपलब्धता कम है| इसीलिए हमारे देश में वर्षा ऋतु का महत्व और भी बढ़ जाता है| वर्षा ऋतु जब भी आती है| तो सभी के मन को भा जाती है| हमारा भारत देश के प्रधान देश है इसलिए यहां पर ज्यादातर खेती ही की जाती है और खेती के लिए पानी की आवश्यकता होती है| इस आवश्यकता की पूर्ति सावन और भादो माह में आने वाली बारिश ही करती है| किसानों के लिए तो यह अमृत के समान है| क्योंकि उनकी फसल बारिश पर ही निर्भर करती है| जब बारिश अच्छी होती है| तो देश के हर प्रांत में खेतों में फसल लहरा उठती है चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छा जाती है| ऐसा लगता है मानो धरती ने हरी चुनरी ओढ़ ली हो|
वर्षा के कारण फसल अच्छी होती है इसलिए सभी को खाने के लिए अनाज मिलता है| साथ ही किसानों को इससे अच्छी पूंजी भी मिल जाती है| जिससे उनका जीवन यापन थोड़ा सरल हो जाता है| बारिश अच्छी होती है तो देश की प्रगति भी तेजी से होती है| वर्तमान में जल की कमी का ज्यादातर भाग मानसून की बारिश से ही पूरा होता है| इसलिए बारिश का महत्व हमारे जीवन में बहुत महत्व है| बारिश के आगमन पर मोर छम-छम करके नाचता है, कोयल मीठी राग सुनाती है, मेंढक टर्र-टर्र करके अपनी खुशी जाहिर करता है| वर्षा ऋतु बहुत ही मनोरम ऋतु होती है| इस ऋतु में सभी का मन ऐसा होता है क्योंकि चारों तरफ हरियाली, ठंडी हवा और सुख शांति फैल जाती है|
मानसून के दिनों में आसमान में काले सफेद बादल पानी लेने के लिए दौड़ते नजर आते है, काली घटाओं में बिजली का चमकना बहुत अच्छा लगता है| गर्मियों के कारण जो बच्चे घर से बाहर निकलना बंद कर देते हैं| बारिश के मौसम में वे बाहर निकल कर खूब खेलते नाचते गाते है और बारिश का भरपूर आनंद उठाते है| बारिश का मौसम पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव को नया जीवन प्रदान करता है इसलिए मुझे वर्षा ऋतु बहुत पसंद है|
वर्षा हमारी धरती के लिए बहुत आवश्यक है इसलिए में इसके जल को सहेज कर रखना चाहिए और अधिक वर्षा हो इसलिए पेड़ पौधे लगाने चाहिए| मेरा प्रिय ऋतु वर्षा ऋतु आपको यह निबंध कैसा लगा ये हमे कमेंट करके जरूर बताये| Mera Priya Rutu Varsha Rutu essay in Hindi language.